बिजनौर, अक्टूबर 17 -- Bijnor News: यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क हादसों में जनहानि रोकने के लिए यातायात पुलिस ने शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 311 लोगों के चालान किए । वहीं, निर्धारित रूट का उल्लंघन कर शहर में ई-रिक्शा चलाने पर 57 ई-रिक्शाओं के चालान किए गए और दो ई-रिक्शा जब्त कर थाने में खड़े कराए गए। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक के साथ पीछे बैठने वाला व्यक्ति भी हेलमेट जरूर पहने। हेलमेट सड़क हादसे के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने के खतरे को कम करता है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बिना हेलमेट 249 के चालान, 34 ई-रिक्शा पर...