Bijnor News: बिना अनुमति काटे आम के चार पेड़, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
बिजनौर, नवम्बर 4 -- Bijnor News: मोहल्ला मुफ्ती सराय में बिना अनुमति आम के चार हरे पेड़ काटने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके से आम की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर सीज कर दी। मामले में खेत स्वामी और लकड़ी ठेकेदार के खिलाफ वन अपराध के तहत केस दर्ज किया गया है। वन दरोगा सादिक अहमद को सूचना मिली थी कि मुफ्ती सराय के पास जंगल में आम के हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। वह वन रक्षक गौरव कुमार के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली में आम की लकड़ी भरी मिली। टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। वहीं लकड़ी ठेकेदार भी मजदूरों के साथ मौके से भाग निकला। वन विभाग की टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली को लकड़ी सहित वन कार्यालय ले आई और उसे सीज कर दिया।वर्जन....बिना अनुमति पेड़ काटे जाने की सूचना पर टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.