Bijnor News: बिजनौर से चोरी हुई बाइक समेत एक गिरफ्तार
बिजनौर, जुलाई 25 -- Bijnor News: कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान बिजनौर से चोरी हुई एक बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि उपनिरीक्षक गौरव कुमार पुलिस टीम के साथ बुलंदशहर रोड स्थित एमएस गार्डन के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक के साथ आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मोती कालोनी में त्यागी कालोनी की पुलिया पर पहुंचे तो संदिग्ध युवक बाइक पर सवार होकर आता हुआ दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने फरार होने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे दबोच लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव डूहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.