बिजनौर, अक्टूबर 10 -- Bijnor News: महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में अस्थि रोग विभाग के डॉक्टरों ने एक जटिल केस में बड़ी सफलता हासिल की है। लगभग 8 महीने पहले कूल्हा टूटने और पूर्व के ऑपरेशन में स्क्रू फेल होने के बाद गंभीर स्थिति से जूझ रही 42 वर्षीय महिला मरीज रचना का टोटल हिप रिप्लेसमेंट सफलतापूर्वक किया गया। प्राचार्या डा. ललिता चौधरी ने सर्जिकल टीम को बधाई दी। ​अधिक वजन और टूटे हुए स्क्रू निकालने जैसी जटिलताओं के बावजूद, डॉ. अतुल यादव और उनकी विशेषज्ञ टीम ने यह चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया। इस उपलब्धि से जनपद के मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय आधुनिक चिकित्सा मिलने की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं। इस सफल ऑपरेशन में सर्जिकल टीम के सदस्य डॉ. अतुल यादव, डॉ. शितांशु, डॉ. गौरव, डॉ. नितिन एवं डॉ. देवा...