Bijnor News: बिजनौर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, एनएमसी ने मांगी रिपोर्ट
बिजनौर, अक्टूबर 29 -- Bijnor News: बिजनौर स्थित मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक छात्र के पिता ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एनएमसी ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से 24 घंटे के भीतर मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बॉयज हॉस्टल में शाम के समय सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों के साथ अभद्रता और रैगिंग की जा रही है, जिससे छात्र मानसिक रूप से परेशान हैं। शिकायत पत्र में कुछ सीनियर छात्रों के नाम और कमरा नंबर का भी उल्लेख किया गया है, साथ ही हॉस्टल प्रबंधन पर समय पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है। एनएमसी के एंटी रैगिंग सेल ने इस मामले में कॉलेज से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.