Bijnor News: बिजनौर में डेढ़ माह में ही बदल गए डीएम, जोगिंदर सिंह होंगे नए जिलाधिकारी
बिजनौर, नवम्बर 14 -- Bijnor News: जिले में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह जोगिंदर सिंह बिजनौर के नए जिलाधिकारी होंगे। जोगिंदर सिंह अभी तक विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति के पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके बिजनौर में नए डीएम के रूप में तैनाती के आदेश जारी होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल है। खास बात यह है कि उमेश प्रताप सिंह ने 23 सितंबर को ही बिजनौर के जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला था। अभी उन्हें जिले की कमान संभाले डेढ़ माह भी नहीं हुआ था कि शासन ने उनका तबादला कर दिया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: 38 आईएएस अफसरों के तबादले, पांच जिलों के डीएम-सीडीओ बदले इतने कम समय में डीएम का स्थानांतरण जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले दिनों अधिवक्ताओं और जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.