बिजनौर, अगस्त 17 -- Bijnor News: झमाझम बारिश से जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को रविवार को बारिश के बाद राहत मिली। सुबह आसमान में बादल छाए रहे और बारिश के चलते वातावरण में ठंडक घुल गई। बारिश होने से तीन डिग्री अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि वातावरण में नमी अधिक होने के कारण बारिश रुकने के बाद उमस फिर बढ़ने की संभावना बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: जनपद में 24 घंटे में 49.6 मिलीमीटर बारिश, किसानों के चेहरे खिले फसलों के लिए बारिश का प्रभाव किसान रामपाल, कलवा, संजीव...