Bijnor News: बिजनौर में गुलदार पकड़ने को पिंजरे बढ़ाने की तैयारी
बिजनौर, नवम्बर 4 -- Bijnor News: गुलदार जिले में आतंक का पर्याय बन गया है। आए दिन गुलदार के हमले हो रहे हैं। गुलदार की समस्या से निपटने के लिए वन विभाग अधिक से अधिक पिंजरे बनवाने पर जोर दे रहा है। हाल ही में वन विभाग के अधिकारियों ने प्रशासन से करीब 50 पिंजरों की मांग की है। वर्तमान में वन विभाग के पास अपने 115 पिंजरे हैं। अतिरिक्त पिंजरे मिलने पर गुलदार पकड़ने में राहत मिलेगी। जिले में गुलदार बड़ी समस्या के रूप में सामने आया है। हालात ऐसे है कि गन्ना सीजन शुरू होने वाला है और किसान खेत पर जाते डर रहा है। काफी लोगों को गुलदार हमला कर मार चुका है। जिले में 400 से अधिक गुलदार गन्ने के खेतों में छिपे हैं। गुलदार की समस्या से निपटने को वन विभाग के अधिकारी अधिक से अधिक पिंजरे बनवाने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
वन विभाग ने मांगे 50 अतिरिक्त पिंजरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.