Bijnor News: बिजनौर में खोदी गई 103 किमी सड़क की मरम्मत पूरी
बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने को जल निगम ग्रामीण की ओर से एक अक्तूबर से शुरू हुआ विशेष अभियान 10 नवंबर तक चलेगा। जनपद में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई 196 किमी सड़क में से अब तक 103 किलोमीटर सड़क की मरम्मत कराई जा चुकी है। शेष सड़कों को भी दुरुस्त कराने की कार्रवाई की जा रही है। जल निगम ग्रामीण के अधिकारियों का कहना है कि जिन गांवों में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है, वे विभाग को इसकी सूचना दें। शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश देकर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। सीडीओ और एडीएम नमामि गंगे की ओर से सड़क पुनर्स्थापना के कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: 10 नवंबर तक सड़कों की हालत सही करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.