Bijnor News: बिजनौर क्लब समर्पण को कॉन्सोलेशन प्राइज से किया सम्मानित
बिजनौर, जुलाई 29 -- Bijnor News: गाजियाबाद में आयोजित अधिष्ठापन समारोह में बिजनौर क्लब समर्पण की ओर से क्लब अध्यक्ष कनक जैन, कोषाध्यक्ष दीपाली जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष खुशबू कर्णवाल एवं अन्य सदस्यों ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष नीतू जैन का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। समारोह के दौरान आयोजित बैनर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में बिजनौर क्लब समर्पण की टीम ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। टीम ने नीट पेपर लीक जैसे समसामयिक एवं गंभीर विषय पर प्रभावशाली, विचारोत्तेजक एवं सामाजिक जागरूकता से परिपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रस्तुति में कनक जैन, दीपाली जैन, खुशबू कर्णवाल, शुची, गुंजन, पायल, रितु, शेफाली, पारुल एवं दीप्ति ने सहभागिता की। टीम की सशक्त अभिव्यक्ति, रचनात्मक प्रस्तुति और समाज को जागरूक करने वाले सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.