Bijnor News: बिजनौर : सड़क किनारे पलटी स्कूल बस, पांच बच्चे घायल
बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: नगीना में सेंट मैरी स्कूल के बच्चों को ले जा रही बस मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में पांच बच्चों को चोट आई। एसडीएम प्रिंस कुमार व एसएचओ धर्मेंद्र कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। स्कूल में पहुंचकर बच्चों से घटना के बारे में जानकारी ली। सेंट मैरी स्कूल की बस मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे करीब 50 बच्चों को लेकर जा रही थी। नहटौर रोड पर गांव अमरौली के रास्ते से स्कूल जाते समय कम चौड़ी सड़क पर सामने से आ रही कार को रास्ता देने के लिए बस अचानक सड़क किनारे खड्डे में चली गई। बच्चों में थोड़ी घबराहट हो गई और बच्चे बस से निकल कर सड़क पर आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूली बच्चों के अभिभावक भी पहुंच गए।एसडीएम प्रिंस कुमार व एसएचओ धर्मेंद्र कुमार सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.