Bijnor News: बिजनौर : मेला देखकर आ रहे बाइक सवारों पर गुलदार ने बोला हमला
बिजनौर, अक्टूबर 20 -- Bijnor News: मंगलवार शाम मेला देखकर आ रहे बाइक सवारों पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बढ़ापुर के टांडा ग्राम सिक्का वाला निवासी 17 वर्षीय लक्की, 13 वर्षीय यश और 16 वर्षीय रेहान बाइक पर सवार होकर बढ़ापुर मेला देखने गए थे। मेले से वापसी के दौरान शाम करीब 7:30 बजे लेवड़े के पुल के पास उन्हें गुलदार मिल गया। गुलदार ने बाइक सवारों पर हमला कर दिया, जिसमें यश और रेहान घायल हो गए। गनीमत रही कि लक्की ने सूझबूझ से शोर मचाते हुए बाइक तेज दौड़ा दी और रोकी नहीं, जिससे तीनों की जान बच गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घायलों को नगीना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। दोनों के शरीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.