बिजनौर, नवम्बर 23 -- Bijnor News: रविवार देर रात स्टेशन रोड पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब स्कॉर्पियो सवार कुछ लोग एक बाइक सवार को पकड़कर उसकी पिटाई करने लगे। इसके बाद युवक को स्कॉर्पियो में डालकर अपने साथ ले गए। अचानक हुई इस घटना से मौके पर सनसनी फैल गई। हालांकि बाद में जानकारी हुई कि मेरठ पुलिस किसी वांछित अपराधी को पकड़कर ले गई है। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रवेज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। शुरुआती तौर पर युवक को अगवा किए जाने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी।

मेरठ पुलिस की कार्रवाई का खुलासा हालांकि, बाद में मामले की वास्तविकता सामने आई। थाना प्रभारी प्रवेज कुमार ने बताया कि मेरठ पुलिस टीम स्योहारा पहुंची थी और हत्या के प्रयास में वांछ...