Bijnor News: बिजनौर : मुस्लिम महिला के इंतकाल पर रोक दी रामलीला
बिजनौर, अक्टूबर 11 -- Bijnor News: धामपुर के गांव मोहड़ा से इंसानियत और भाईचारे की दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है। गांव में शनिवार रात होने वाले रामलीला मंचन को एक मुस्लिम बुजुर्ग महिला के इंतकाल के कारण स्थगित कर दिया गया। गांव निवासी 85 वर्षीय गफूरन की शनिवार शाम तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वह गांव में सभी की चहेती थी और सभी उन्हें बुआ कहकर पुकारते थे। उनका शव घर पर पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। इसी रात आठ बजे गांव में आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला का मंचन होना था। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मुस्लिम समाज ने श्रीराम बारात का पुष्पवर्षा से स्वागत किया लेकिन जैसे ही कमेटी को गफूरन के इंतकाल की सूचना मिली, कमेटी ने तुरंत बैठक कर मंचन स्थगित करने का फैसला लिया।ग्राम प्रधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.