Bijnor News: बिजनौर : बाइक टक्कर से एक की मौत, दो बाइक सवार घायल
बिजनौर, नवम्बर 23 -- Bijnor News: बिजनौर हाईवे पर गांव सुजातपुर टिक्कर में बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। रविवार की रात गांव सुजातपुर टिक्कर निवासी जितेंद 44 वर्ष पुत्र जसवंत सिंह अपने गांव में ही किसी कार्यक्रम में कारीगरों के साथ काम कर रहा था। लघुशंका के लिए सड़क पार करते समय मुरादाबाद की ओर से आ रहे बाइक सवारों ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से जितेंद्र तथा दोनों बाइक सवार शिवम 20 वर्ष पुत्र नरेश तथा रचित 18 वर्ष पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी डबल फाटक मुरादाबाद गंभीर घायल हो गए।तीनों को परिजन और पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.