Bijnor News: बिजनौर : बंदरों से बचने के चक्कर मे छत से गिरा मजदूर, मौत
बिजनौर, सितम्बर 9 -- Bijnor News: बिजनौर शहर कोतवाली के मोहल्ला मिर्दगान में बुधवार सुबह बंदरों के खौफ ने एक मजदूर की जान ले ली। छत पर आए बंदरों को भगाने गए 40 वर्षीय उमेर उनके गुर्राने से घबरा गए और भागते समय जीने पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उमेर मोहल्ला मिर्दगान में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे उनके मकान की छत पर अचानक कई बंदर आ गए। उनको भगाने के लिए उमेर छत पर पहुंचे। बताया जाता है कि बंदरों ने उन पर गुर्राना शुरू कर दिया। घबराकर उमेर वहां से भागने लगे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह जीने पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.