Bijnor News: बिजनौर : नूरपूर के सेलाखेड़ी में आकाशीय बिजली गिरी, मंदिर का हिस्सा क्षतिग्रस्त
बिजनौर, अक्टूबर 30 -- Bijnor News: स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव सेलाखेड़ी में गुरुवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से एक मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त होकर पास स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल पर जा गिरा। इस घटना से स्कूल भवन को नुकसान पहुंचा है। ग्राम प्रधान त्रिवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रात में तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली सीधे मंदिर के गुंबद पर गिरी, जिससे गुंबद का बड़ा हिस्सा टूटकर सरकारी प्राथमिक विद्यालय की छत पर आ गिरा।घटना के बाद सुबह ग्रामीण और स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचे।गनीमत रही कि घटना देर रात में हुई। विद्यालय समय में दिन में घटना होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रधान और ग्रामीणों की ओर से घटना की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी व राजस्व विभाग को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.