बिजनौर, अगस्त 26 -- Bijnor News: नगीना में गुलदार के आतंक से जूझ रहे नगीना क्षेत्र में वन विभाग को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। बुन्दकी रोड स्थित मैदपुरा सुल्तान गांव के कादीपुर मौजा में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक मादा गुलदार कैद हो गई। नगीना वन रेंज के रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि नौ अगस्त को ग्रामीणों की मांग पर किसान भानू प्रताप सिंह के भट्ठे के पास गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। मंगलवार मध्य रात्रि करीब 12:20 बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि गुलदार पिंजरे में फंस गया है। रेंजर प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में वन दरोगा धर्मेंद्र कुमार, विशाल प्रताप और माली लाल सिंह की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने गुलदार का रेस्क्यू किया और पिंजरे समेत उसे कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना में शिफ्ट कर दिया। रेंजर ने बताया कि पकड़ी गई गुल...