Bijnor News: बिजनौर : दो कंपोजिट शराब की दुकानों के शटर तोड़कर लाखों की चोरी
बिजनौर, नवम्बर 2 -- Bijnor News: हल्दौर। नगर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की दो वारदातों को अंजाम दिया। नगर के पोखर बाजार और बाल किशनपुर चौराहे से गंज रोड स्थित अलग-अलग कंपोजिट शराब की दुकानों के शटर तोड़कर चोर लाखों रुपये की नकदी और अंग्रेजी शराब चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह दुकानों में चोरी की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने देर रात दोनों दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने पहले शटर तोड़कर दुकानों में प्रवेश किया और वहां रखी नकदी तथा अंग्रेजी शराब चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों दुकानों के स्वामी मौके पर पहुंचे और चोरी हुए सामान व नकदी का आकलन शुरू किया। सूचना पर कस्बा इंचार्ज सत्येंद्र सिंह और सीसीएस पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.