बिजनौर, जुलाई 19 -- Bijnor News: बिजनौर/नहटौर। आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज के शिष्य ज्ञानयोगी मुनि श्री 108 विव्रत सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 विश्वार्थ सागर जी महाराज का चातुर्मास नहटौर में होगा। रविवार को जैन मुनिराज का नहटौर में नगर में मंगल प्रवेश हुआ। मुरादाबाद में श्रुत पंचमी के अवसर पर जैन मुनिराज ने नहटौर में चातुर्मास करने की घोषणा की थी। प्रबंधक राजीव कुमार जैन ने बताया कि सकल जैन समाज चातुर्मास की तैयारियों में जुट गया है। मुनि श्री 108 विव्रत सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 विश्वार्थ सागर जी महाराज मुरादाबाद से नहटौर के लिए विहार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: चातुर्मास के लिये आज नहटौर में मुनिराजों का मंगल प्रवेश आज धामपुर से विहार कर ढक्का करमचंद विश्राम करेंगे। रविवार को नहटौर आएंगे। चातुर्मास स्थापना दो...