Bijnor News: बिजनौर : घर के बाहर खड़ी महिला पर तमंचे से फायरिंग, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर, अगस्त 2 -- Bijnor News: बिजनौर। नांगलसोती के गांव तिसोतरा में एक महिला पर तमंचे से फायर झोंक दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव तिसोतरा निवासी सविता पत्नी राजवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे वह अपने घर के मुख्य दरवाजे के सामने खड़ी थी। तभी गांव के पंकज, मोंटी और उनके साथ एक अज्ञात युवक बाइक से वहां पहुंचे। आरोपियों ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि, वह इस हमले में बाल-बाल बच गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पंकज, मोंटी और एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है तथा जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.