बिजनौर, नवम्बर 24 -- Bijnor News: बिजनौर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बिजनौर के ऐतिहासिक विदुर कुटी गंगा स्नान मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के चार बजे से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, श्रद्धालुओं का रेला बढ़ता चला गया। विदुर कुटी के साथ बालावाली और नागलसोती के गंगा घाट भी श्रद्धालुओं से गुलजार रहे। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गंगा के सभी प्रमुख घाटों पर हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयकारे गूंजते रहे। कहीं परिवार के साथ स्नान करते श्रद्धालु नजर आए तो कहीं पूजा-अर्चना और दान-पुण्य का दौर चलता रहा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: विदुर कुटी: भागीरथी के तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब गंगा तट पर च...