बिजनौर, अगस्त 30 -- Bijnor News: नजीबाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पीआईयू नजीबाबाद की भूमि पर अनधिकृत कब्जे और निर्माण को लेकर अब विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। सूचना के आधार पर परियोजना निदेशक पीआईयू नजीबाबाद की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि का निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के दौरान हरिद्वार-नगीना-नजीबाबाद खंड के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किए गए कथित अनधिकृत कब्जों और निर्माण को लेकर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। विभागीय कार्रवाई के तहत ग्राम पंचायत भागूवाला में करीब 52 दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस मिलने के बाद दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। विभाग की ओर से दुकानदारों को निर्धारित समय के भीतर सड़क की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए हैं。

तीन दिन में अतिक्रमण हटाने के नि...