बिजनौर, जुलाई 10 -- Bijnor News: लगातार हो रही बारिश के चलते मालन नदी उफान पर आ गई है। नदी का पानी बिजनौर-मंडावर मार्ग पर बने रपटा के ऊपर से बहने लगा, जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। तेज बहाव के बीच मंडावर की ओर से आ रही एक रोडवेज बस बीच पानी में जाकर बंद हो गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। शुक्रवार को प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रपटे के किनारे करीब छह फीट तक पानी बह रहा है। ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से यात्रियों और राहगीरों को सुरक्षित पार कराना शुरू कर दिया। बस में सवार यात्रियों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया।घटना यह भी पढ़ें- Bijnor News: हाई अलर्टः मालन नदी में बढ़ सकता है जलप्रवाह की सूचना मिलते ही पुलिस व तहसील प्रशासन मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। यात्रियों की सुरक्ष...