Bijnor News: बिजनौर: स्कूल जाते बच्चों के सामने आ खडा़ हुआ गुलदार
बिजनौर, नवम्बर 21 -- Bijnor News: बिजनौर के मंडावर थानाक्षेत्र के गांव निवासी बच्चे शनिवार सुबह आठ बजे स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान मोहम्मदपुर देवमल और शहजादपुर के बीच नहर की पुलिया पर अपने सामने गुलदार को देखकर सहम गये। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी प्रकार गुलदार को खेतों में खदेड़ा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह आठ बजे थाना मंडावर क्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी स्कूली बच्चे संतपोल इंटर कालेज मंडावर व दहिया पब्लिक स्कूल ईनामपुरा जा रहे थे। अचानक तभी एक गुलदार शहजादपुर व मौहम्मदपुर देवमल की नहर की पुलिया पर स्कूली बच्चों के सामने आ खडा़ हुआ। गुलदार देख बच्चे सहम गये और शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े, उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो गुलदार खेतों की ओर भाग निकला, जिस कारण हादसा होने से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.