Bijnor News: बिजनौर: सृपदंश से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बिजनौर, अगस्त 9 -- Bijnor News: थाना मंडावर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को पशुओं को चारा डालते समय सांप ने ड़स लिया। जिसमें उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी। रविवार की सुबह पचपन वर्षीय रेखा देवी पत्नी सुरेश निवासी शहवाजपुर अपने पशुओं को चारा डाल रही थी।तभी उसे सांप ने ड़स लिया। महिला की हालत बिगडने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गये। लेकिन उपचार के दौरान महिला ने दमतोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.