Bijnor News: बिजनौर: शिवालाखुर्द में वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार
बिजनौर, जुलाई 18 -- Bijnor News: ग्राम शिवाला खुर्द में वन विभाग के पिंजरे में एक गुलदार के कैद होने के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। शुक्रवार की देर शाम एक वन विभाग द्वारा गांव के बाहर चमन के मकान के मकान व तालाब के पास लगे पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। ग्रामीणों से पिंजरे में गुलदार कैद होने की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी पिंजरे सहित गुलदार को रेंज कार्यालय चांदपुर ले गए। 15 दिन पहले भी इसी गांव में सूखे तालाब के पास एक मृत गुलदार का शव मिला था। पिछले कई दिनों से गांव के आस पास गुलदार की चहलकदमी की शिकायत पर वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाया गया था। गुलदार पकड़े जाने के बाद ग्रमीणों राहत महसूस की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.