बिजनौर, जुलाई 28 -- Bijnor News: सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी को बढ़ दिया है। लगातार बारिश के कारण मुरादाबाद-बिजनौर हाईवे पर स्थित नूरपुर के चांदपुर तिराहे पर सड़क पर दो फीट तक पानी भर गया है। बारिश से हकूमतपुर रोड के अतिरिक्त चांदपुर तिराहे पर जलभराव की समस्या होना साधरण बात हो गई है। एक दिन बाद से श्रवण माह में कांवड़ियों की यात्रा शुरू हो जाएगी। शासन प्रशासन व स्थानीय निकाय द्वारा सड़क सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, लेकिन पानी निकासी की समस्या के स्थायी समाधान न होने से थोड़ी बारिश के बाद ही नगर के नगर में हकूमतपुर रोड तथा बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर खालसा इंटर कॉलेज से मंडी समिति तक दो दो फीट जलभराव हो जाता है। हाईवे के इसी मार्ग से कांवड़िये भी निकलते हैं। ऐसे में कांवड़ियों के जत्थे निकलते समय तेज बारिश हुई तो...