बिजनौर, जुलाई 17 -- Bijnor News: बिजनौर/बढ़ापुर, हिटी ग्राम आलमपुर में गुरुवार रात 20 वर्षीय युवक ने घर के अंदर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।गांव आलमपुर निवासी वीरेंद्र सिंह का 20 वर्षीय पुत्र सचिन गुरुवार रात घर में पंखे से फंदा लगाकर फांसी पर झूल गया। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया है कि सचिन पहले बाहर एक कंपनी में कार्य करता था। इन दिनों वह गांव में रहकर मजदूरी कर रहा था। परिवार में उसके छोटा भाई है, जबकि चार बड़ी बहनों की शादी हो चुकी...