Bijnor News: बिजनौर: मुठभेड़ में गोली लगने से घायल गोकश गिरफ्तार, साथी फरार
बिजनौर, अगस्त 16 -- Bijnor News: ग्राम समीपुर के जंगल में शनिवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार संदिग्धों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक संदिग्ध के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात ग्राम समीपुर के जंगल में चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि दोनों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी की पहचान फरमान पुत्र अकबर निवासी मोहल्ला कुरैशियान, जलालाबाद, थाना नजीबाबाद के रूप में हुई。
पुलिस कार्रवाई पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.