Bijnor News: बिजनौर: माधोवाला के पास पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, शासन के आदेश पर होगा पुनर्वास
बिजनौर, जुलाई 20 -- Bijnor News: रेहड़, संवाददाता। गांव माधोवाला टांडा के आसपास पिछले कई दिनों से गुलदार की दस्तक से दहशत में आए ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिली है। वन विभाग की मुस्तैदी से सोमवार तड़के मीरापुर वीरान में लगाया गया पिंजरा काम कर गया और उसमें एक नर गुलदार कैद हो गया। ग्रामीणों की लगातार शिकायत के बाद वन विभाग ने रविवार शाम को अल्हैपुर वीरान में पिंजरा लगाया था। सोमवार सुबह जब टीम ने पिंजरे का निरीक्षण किया तो उसमें गुलदार फंसा मिला। सेक्शन इंचार्ज सतवीर सिंह ने बताया कि ट्रैप हुआ गुलदार नर है और उसकी उम्र लगभग 5 से 6 साल आंकी गई है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: आबादी में गुलदार से ग्रामीण ख़ौफ़जदा तत्काल गुलदार को सुरक्षित तरीके से नगीना वन रेंज की पीलीडैम चौकी पर लाया गया। वहां पशु चिकित्सक द्वारा उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.