बिजनौर, अगस्त 25 -- Bijnor News: बिजनौर, संवाददाता बिजनौर के नए पुलिस कप्तान कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जनता और पुलिस के बीच भरोसा मजबूत करने की दिशा में नई पहल की है। थाने आने वाले फरियादियों को भरोसे की पर्ची के माध्यम से लोगों तक पहुंच बनाने और उनकी समस्याओं को सीधे सुनने की योजना तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास बढ़ाने के साथ शिकायतों के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देना है।

जनसुनवाई और समस्याओं का निस्तारण सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिले के नए पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने जनसुनवाई और फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देने का संकेत दिया। पुलिस कार्यालय से लेकर थानों तक आने वाले फरियादियों को अब भरोसे की पर्ची दी जाएगी। इसका उद्देश्य फरियादियों को यह भ...