बिजनौर, अगस्त 16 -- Bijnor News: पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। फतेहाबाद रोड पर स्थित विकास कॉलोनी से 13 अगस्त को फतेहाबाद रोड निवासी नीतीश अहलावत ने अपने घर के बाहर से आप ई बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच के दौरान मोहल्ला रामनगर निवासी नानू उर्फ शौर्य चौहान पुत्र दिनेश कुमार का नाम सामने आया।शनिवार की शाम को पुलिस ने नानू उर्फ शौर्य को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...