बिजनौर, अक्टूबर 16 -- Bijnor News: बालावाली-मंडावर मार्ग पर खिरनी के सामने बजरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से नरेश प्रजापति की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनका पैर बुरी तरह कुचल गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला को आनन-फानन में निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...