Bijnor News: बिजनौर: फास्टैग रिचार्ज के नाम पर युवक से साढ़े नौ हजार की ठगी
बिजनौर, नवम्बर 16 -- Bijnor News: फास्टैग रिचार्ज कराने के नाम पर साइबर ठगों ने एक युवक से हजारों रुपये की ठगी कर ली। खाते से रुपये कटने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।गांव कल्लूवाला निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र चंदन सिंह का कहना है कि बीते 18 अक्टूबर को उसने अपनी गाड़ी का फास्टैग रिचार्ज कराया था, लेकिन उस दौरान रिचार्ज नहीं हो सका। कुछ देर बाद उसके पास एक फोन कॉल आई और फास्टैग रिचार्ज होने की बात कहकर एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करने व स्क्रीन शेयर करने को कहा गया।कॉलर के कहने पर भूपेंद्र सिंह ने ऐप डाउनलोड कर कॉलर को स्क्रीन शेयर कर दी। पीड़ित का कहना है कि स्क्रीन शेयर करते ही उसके बैंक खाते से एक हजार और आठ हजार पांच सौ रुपये, कुल साढ़े नौ हजार रुपये कट गए।थानाध्यक्ष रेहड़ राजीव कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.