Bijnor News: बिजनौर: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, परिजनो का हंगामा
बिजनौर, सितम्बर 29 -- Bijnor News: नहटौर रोड स्थित नवजीवन अस्पताल में सोमवार शाम प्रसव पीड़ा के दौरान भर्ती 32 वर्षीय महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने डॉक्टर पर गलत उपचार और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के बाद अस्पताल का डॉक्टर मौके से फरार बताया गया।
घटनास्थल विवरण थाना क्षेत्र के ग्राम रहमापुर निवासी सोनू की पत्नी राधा को प्रसव पीड़ा के चलते सोमवार शाम करीब सवा छह बजे ग्राम पित्तनहेड़ी जिया स्थित नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के अनुसार उपचार के दौरान राधा को इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और महिला की मौत हो गई। साथ ही गर्भस्थ बच्चे की भी मौत हो गई।
परिजनों का आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.