बिजनौर, अक्टूबर 30 -- Bijnor News: नहटौर के ग्राम नरगदी नवादा में 24 घंटे में एक ही स्थान, एक ही पिंजरे से लगातार दो गुलदार पकड़े गये। वन विभाग की टीम गुलदार को रेस्क्यू कर धामपुर रेंज कार्यालय ले गयी। ग्राम नरगदी खोशुपुरा के खेतों में वन विभाग द्वारा ग्राम निवासी नरेश सिंह के खेत मे लगे पिंजरे में गुरुवार को एक गुलदार कैद हो गया था।ग्रामीणों का दावा है कि क्षेत्र में एक साथ तीन गुलदारों देखे गये है। वन अधिकारियों ने पुनः पिंजरे को उसी स्थान पर लगा दिया था। जिसमे शुक्रवार को पुनः गुलदार फ़स गया। इलाके में अभी भी अन्य गुलदारों के होने की आशंका बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: नरगदी में लगे पिंजरे में कैद हुआ गुलदार वन विभाग की टीम में दरोगा राकेश कुमार, राणा प्रताप सिंह, छतरपाल आदि पिंजरे में कैद गुलदार को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर ध...