Bijnor News: बिजनौर: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
बिजनौर, जुलाई 6 -- Bijnor News: सोमवार की अलसुबह अफजलगढ़ मार्ग पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी धामपुर भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार फैजान (25) पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी ग्राम अलाउद्दीनभोगी थाना धामपुर सोमवार तड़के अपनी बाइक से जिगरीवाला स्थित रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान हाफिजाबाद बैरियर के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में फैजान के सिर में गंभीर चोटें आईं।सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धामपुर भेजा। चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान फैजान को बचाया नहीं जा सका।परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.