Bijnor News: बिजनौर: ट्रैक्टर-ट्रॉली व डीसीएम की टक्कर, एक की मौत, कई घायल
बिजनौर, अक्टूबर 28 -- Bijnor News: मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम मुस्सेपुर स्थित आर्य सुगंध संस्थान के सामने मंगलवार रात करीब 10 बजे हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 22 से 23 महिला, पुरुष और बच्चे सवार थे, जो मुंडन संस्कार कराने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। बताया गया कि ट्रैक्टर चालक को मार्ग की सही जानकारी न होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली रॉन्ग साइड से जा रही थी। इसी दौरान सामने से हरिद्वार की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में मनोज पुत्र महेंद्र सिंह और जीतू कुमार पुत्र गणेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.