Bijnor News: बिजनौर: टस्कर हाथी ने कार पर हमला कर किया क्षतिग्रस्त, खेत में घुसकर कई बीघा धान रौंदा
बिजनौर, अगस्त 31 -- Bijnor News: बिजनौर के रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर फार्म किरतपुर में रविवार देर रात जंगली टस्कर हाथी ने जमकर तांडव मचाया। हाथी ने सड़क पर जा रही क्रेटा कार पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। कार सवार किसान ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। बाद में हाथी धान के खेत में घुस गया और कई बीघा फसल को रौंद डाला। घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। गांव किरतपुर निवासी किसान प्रमोद कुमार पुत्र हरनंदन सिंह क्रेटा कार से घर लौट रहे थे। घर के पास मोबाइल टावर के नजदीक अचानक जंगल से निकले टस्कर हाथी ने उनकी कार पर हमला बोल दिया। प्रमोद कुमार कार से कूदकर भागे और शोर मचाया, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई。 यह भी पढ़ें- Gridih News: धनेता में फिर दिखा हाथी, मशाल लेकर खदेड़ाघटना की जानकारी सूचना मिलते ही रानी नांगल सेक्शन इंचार्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.