बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: बिजनौर। शहर कोतवाली के गंज-फतेहपुर मार्ग पर चंदनपुरा के पास सोमवार देर शाम जंगल से चारा लेकर लौट रही महिलाओं की बुग्गी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव गाबड़ी बुजुर्ग निवासी सोनम (45) पत्नी ऋषिवाल व दयावती पत्नी बल्लू सिंह के साथ जंगल से चारा लेकर बुग्गी से घर लौट रही थी। चंदनपुरा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। सोनम की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि शव पोस्...