बिजनौर, अक्टूबर 22 -- Bijnor News: हल्दौर संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव सोतखेड़ी में गुरुवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर खेत में आम के पेड़ पर 45 वर्षीय धीर सिंह का शव लटका मिला। खेतों पर पहुंचे किसानों ने शव देखकर ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव सोतखेड़ी निवासी धीर सिंह पुत्र हरपाल सिंह उम्र करीब 45 वर्ष थी। गुरुवार सुबह कुछ किसान अपने खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान उन्हें गांव से कुछ दूरी पर ट्यूबवेल के पास स्थित खेत में आम के पेड़ पर धीर सिंह का शव लटका दिखाई दिया। ...