Bijnor News: बिजनौर: अनियंत्रित होकर पलटा डंपर चालक की मौत
बिजनौर, अक्टूबर 28 -- Bijnor News: मंडावली क्षेत्र के ग्राम मंझाड़ी के सामने हाईवे चौराहे पर एक हादसा हो गया, जिसमें एक डंपर पलट गया और इस हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर रास्ते से हटवा कर यातायात सुचारू कराया। नजीबाबाद की ओर से कोटद्वार जा रहा डंपर पलट गया जिसमें चालक की मौत हो गई बताया गया कि जैसे ही डंपर मंझाड़ी हाईवे चौराहे पर पहुंचा और नजीबाबाद की ओर मुड़ने लगा तभी डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया| जिसमें डंपर चालक रवि उर्फ रविंद्र पूनिया निवासी संतोषी माता वाली गली मुरसान हाथरस की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मंडावली पुलिस द्वारा डंपर को क्रेन से सीधा कराया गया तथा चालक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.