Bijnor News: बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं के संबंध में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
बिजनौर, नवम्बर 5 -- Bijnor News: बिजनौर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक स्टब ग्राउंड, नजीबाबाद में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी जिला एवं प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि सीनियर महिला एवं पुरुष बिजनौर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 14 एवं 15 नवम्बर 2026 को नजीबाबाद में किया जाएगा। मुख्य अतिथि इंजीनियर मोअज्जम चेयरमैन नगरपालिका परिषद, नजीबाबाद रहेंगे। बैठक में 65वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर महिला एवं पुरुष बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 में बिजनौर जनपद की टीमों को प्रतिभाग कराने के लिए खिलाड़ियों के चयन, प्रशिक्षण एवं टीमों को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.