Bijnor News: बाल-बाल बचे भाजपा जिलामंत्री तिलकराज सैनी
बिजनौर, अक्टूबर 23 -- Bijnor News: कानपुर से दिल्ली जाते समय भाजपा जिला मंत्री तिलकराज सैनी की कार सड़क दुर्घटना बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में सवार जिला मंत्री बाल-बाल बच गये। बताया जाता है कि ग्राम ककराला निवासी भाजपा जिला मंत्री तिलकराज सैनी प्रदेश भाजपा के बड़े पदाधिकारियों से भेंट कर घर वापस लौट रहे थे। कानपुर दिल्ली हाईवे पर पीछे से एक बड़े वाहन द्वारा उनकी कर में टक्कर मार दी, जिसमें कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें जिलामंत्री तिलकराज सैनी एवं उनका ड्राइवर अन्य सवारों को मामूली चोट आई। तिलक सैनी ने बताया ईश्वर की कृपा से उन्हें कोई चोट नहीं आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.