Bijnor News: बाल दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में हुई खेल प्रतियोगिता
बिजनौर, नवम्बर 15 -- Bijnor News: बाल दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नूरपुर, बिजनौर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत कबड्डी, खो-खो तथा रस्साकशी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं सी और कक्षा 12वीं ए के छात्रों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। कड़े मुकाबले के बाद कक्षा 12वीं ए की टीम को विजेता घोषित किया गया। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं सी की छात्राओं ने जीत हासिल की।सभी प्रतियोगिताएं विद्यालय के खेल शिक्षकों दिनेश कुमार एवं सुभाष कुमार के निर्देशन में संपन्न हुईं। प्रधानाचार्य पूरन सिंह ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, सहयोग, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। यह भी पढ़ें- Bijnor ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.