Bijnor News: बालिका इंटर कालेज से इनवर्टर-बैटरे चोरी
बिजनौर, अगस्त 23 -- Bijnor News: राजकीय बालिका इण्टर कालेज में लगे इनवर्टर-बैटरे चोरी हो गए। चौकीदार द्वारा घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अज्ञात चोर अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सुआवाला स्थित राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में लगा इनवर्टर तथा बैटरे करके चोरी करके ले गए। कॉलेज के चौकीदार रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव हरकिशनपुर निवासी विमल कुमार द्वारा घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि बीती 16 अगस्त को रात कॉलेज में रखा माईक्रोटैक इनवर्टर तथा स्मार्टन कम्पनी के 2 बैटरे अज्ञात चोर चोरी करके ले गए। काफी तलाश करने के बाबजूद कुछ पता नहीं चला। पीड़ित चौकीदार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराकर आवश्यक कार्यवाही की गुहार की है। प्रभारी निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.