Bijnor News: बालावाली पुल पर बाइक खडी कर युवक ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी
बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: मंडावर थानांतर्गत चंदक में बहन के घर से लौट रहे 24 वर्षीय युवक ने शनिवार को बालावाली पुल पर बाइक खड़ी कर गंगा में छलांग लगा दी। राहगीरों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक कुछ देर तक पानी में तैरता रहा और कम पानी में खड़े होकर आगे बढ़ने के बाद गहरे पानी में समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुल पर खड़ी बाइक के आधार पर परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। थाना नांगल क्षेत्र के गांव तिसोतरा निवासी वासु शर्मा (24) पुत्र स्वर्गीय नरेंद्र शर्मा उत्तराखंड के लक्सर क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर स्थित अपनी बहन के घर गया था। शनिवार को वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। बालावाली गंगा पुल पर पहुंचने के बाद उसने बाइक पुल पर खड़ी की और गंगा में छलांग लगा दी。
घटना की जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.