Bijnor News: बारिश.. लाखों खर्च के बाद भी जलभराव की समस्या जस की तस
बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: शहर के अजमल खां रोड और उससे जुड़े मोहल्लों में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या आज भी जस की तस है। नगर पालिका परिषद की भूमिगत पाइपलाइन योजना तकनीकी खामियों के कारण सकारात्मक परिणाम नहीं दे सकी। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद समाधान नहीं हो सका।
जल निकासी के लिए पाइपलाइन योजना मोहल्ला मुगलूशाह स्थित अजमल खां रोड से मालन नदी तक वर्षा जल निकासी के लिए भूमिगत पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया था। इस योजना का उद्देश्य मुगलूशाह, मकबरा, सेवाराम, हवेलीतला सहित आसपास के क्षेत्रों को जलभराव से राहत दिलाना था। लेकिन सर्वेक्षण और निर्माण कार्य में तकनीकी कमियों के कारण पाइपलाइन का कार्य बीच में ही रोकना पड़ा।
पाइपलाइन के निर्माण में कठिनाइयाँ सन 2018 में नगर पालिका ने लगभग 350 मीटर लंबी पाइपलाइन के माध्यम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.