बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: किसान के लिए बारिश वरदान साबित होती है लेकिन अब बारिश से किसान के माथे पर चिंता की लकीर दिख रही है। किसानों की धान की फसल कटी पड़ी है। ऐसे में बारिश से कटी हुई धान के दाने की क्वालिटी प्रभावित हो जाएगी। जो धान की फसल खड़ी है उसका कुछ नहीं बिगडे़गा लेकिन जो धान खेत में कटा पड़ा है तो उसके दाने की क्वालिटी खराब हो जाएगी। साथ ही सब्जी की फसल भी प्रभावित होगी। पिछले काफी दिनों से खादर क्षेत्र में गन्ने के खेतों में पानी भरा है। गुरुवार को दिन भर हुई बारिश से किसानों को झटका लगा है। गन्ने के खेतों में और पानी भर जाएगा तथा कई दिन तक नहीं सूखेगा। इससे गन्ने का उत्पादन प्रभावित होगा। अक्टूबर में जो किसान गन्ने की बुवाई करने वाले थे उनकी गन्ने की बुवाई प्रभावित हो जाएगी। जो सब्जी की बुवाई किसान ने की थी वह प्रभावित ...